मंझनपुर (ब्यूरो)। चरते समय बुधवार की शाम पुलिस आफिस के सामने नाले में गिरकर घोड़ा घायल हो गया। नाले में घोड़े के गिरने से मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस के साथ दमकलकर्मी भी पहुंचे। नाले में पानी भरकर घोड़े को निकालने की कोशिश की, लेकिन घायल होने के कारण वह निकल नहीं पा रहा था।
घंटों मशक्कत करने के बाद भी जब दमकलकर्मी घोड़े को नाले से नहीं निकाल सके, तो उन्होंने नाले को तोड़ दिया। नाला तोड़ने के बाद बेजुबान को बाहर निकाला जा सका। बता दें कि इस घोड़े की दोनों आंखें भी खराब हैं। इसके कारण ही चरते समय वह मंझनपुर में सड़क किनारे बने नाले में गिर गया था।