ओवरलोड डंपरों से ध्वस्त हो चुकी भवनसुरी- शाहपुर सड़क। फोटो संवाद
- फोटो : दोपहर में छाये बादल - संवाद
सरसवां ब्लॉक के भवनसुरी से शाहपुर तक करीब दो करोड़ रुपये की लागत से बना ग्रामीण संपर्क मार्ग ओवरलोड बालू लदे डंपरों, ट्रेलरों और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की आवाजाही से जगह-जगह ध्वस्त हो गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले दो महीनों से दिन-रात भारी वाहनों का संचालन हो रहा है, जिससे सड़क पर बड़े गड्ढे बन गए हैं। मामले की शिकायत आईजीआरएस पोर्टल पर भी की गई है।
दो माह से लगातार ओवरलोड डंपर और ट्रेलर इस मार्ग से गुजर रहे हैं। स्थानीय प्रशासन से लेकर जिला स्तर तक शिकायतें की गईं, लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। इससे सड़क तेजी से टूटती जा रही है।- विवेक तिवारी, ग्रामीण
करीब दो वर्ष पहले सड़क की मरम्मत हुई थी। अब हालत पहले से भी खराब हो गई है। बरसात शुरू होने पर पैदल, साइकिल और बाइक से निकलना मुश्किल हो जाएगा।- रामकिशोर शुक्ला, ग्रामीण
यह मार्ग गांव का मुख्य संपर्क मार्ग है। आपात स्थिति में अस्पताल, पुलिस और फायर ब्रिगेड के वाहन भी इसी रास्ते से आते हैं। सड़क की बदहाली से गंभीर संकट खड़ा हो सकता है।- शिवकुमार तिवारी, ग्रामीण
यह मार्ग ग्रामीण उपयोग और हल्के वाहनों के लिए बनाया गया है। ओवरलोड वाहनों के संचालन से सड़क क्षतिग्रस्त हुई है। निर्धारित अवधि पूरी होने से पहले सामान्य मद से इसकी मरम्मत कराना संभव नहीं है। - दयाशंकर, अधिशासी अभियंता