फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: बिजली और जल निगम के अधिकारियों की अनुपस्थिति पर डीएम ने लगाई फटकार

Sat, 29 Nov 2025 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर सहावपुर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में शुक्रवार को आयोजित चौपाल में डीएम डॉ. अमित पाल ने ग्रामीणों की फरियादें सुनीं। इस दाैरान बिजली और जल निगम के अधिकारियों की अनुपस्थिति पर फटकार लगाई।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि एक साल पहले ओवरहेड टैंक व पाइपलाइन का कार्य शुरू हुआ था लेकिन आज तक नल से एक बूंद पानी नहीं आया। पाइप लाइन बिछाने के लिए खोदे गए रास्तों से चलना मुश्किल हो रहा है।
इस पर डीएम ने कार्यदाई संस्था और जल निगम के अधिकारियों से कहा कि एक माह में कार्य पूरा करें। बिजली की आंख-मिचौली से त्रस्त ग्रामीणों ने बताया कि दिन में बिजली गायब रहती है।
विज्ञापन

चौपाल में बिजली विभाग के अवर अभियंता एई हरेंद्र राम देरी से पहुचे। उन्होंने बताया कि गांव की लाइन प्रयागराज के मंदर सब-स्टेशन से जुड़ी है, वहां पत्र भेजकर समस्या दूर कराई जाएगी। डीएम ने उनकी अनुपस्थिति पर कड़ा ऐतराज जताया। चौपाल में कई ग्रामीणों को आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए।
चायल सीएचसी अधीक्षक डॉ. संजय सिंह ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं वितरित कीं। ग्राम विकास अधिकारी अखिलेश सोनी ने बताया कि 37 आवासों का सत्यापन हो चुका है, 10 दिव्यांगों को पेंशन दिए गए हैं। इसके साथ ही बच्चे का अन्न प्राशन कराया गया।
इस दौरान डीएम ने प्राथमिक विद्यालय, सार्वजनिक शौचालय, हैंडपंप और गांव के मार्गों का निरीक्षण कर कमियां दूर करने के निर्देश दिए। मौके पर मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी, डीपीआरओ अनिल कुमार सिंह, डीसी मनरेगा मनोज वर्मा, डीडीओ शैलेंद्र व्यास, बीएसए कमलेंद्र कुशवाहा आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें