फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नूरपुर में गंदगी देख भड़के डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
चायल (ब्यूरो)। नेवादा ब्लॉक के नूरपुर हाजीपुर गांव में शुक्रवार की शाम डीएम मनीष कुमार वर्मा ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। चौपाल में जाते समय गांव में गंदगी देख उन्होंने नाराजगी जाहिर किया और ढीले विद्युत तार पर एक्सईएन को फटकार लगाया।
विज्ञापन


ग्रामीणों की समस्याओं का गांव में ही निस्तारण करने के लिए डीएम ने शुक्रवार को नूरपुर हाजीपुर गांव में चौपाल लगाया। चौपाल के दौरान उन्होंने ग्रामीणों से उनकी समस्याएं सुनते हुए उसके निस्तारण का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। इस दौरान उन्होंने शासन द्वारा संचालित आयुष्मान योजना का कार्ड व गरीबों को कंबल वितरित किया। चौपाल से पूर्व उन्होंने गांव की गलियों में घूमकर नाली, खड़ंजा, शौचालय, आवास आदि विकास योजनाओं को देखा। इस दौरान गलियों में गंदगी पसरी देख उन्होंने ग्राम प्रधान व सचिव पर नाराजगी जाहिर करते हुए अभियान चलाकर सफाई का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान गांव के अंदर ढीले विद्युत तार पर उन्होंने एक्सईएन को फटकार लगाते हुए तत्काल ठीक कराने का निर्देश दिया। चौपाल के दौरान विकास योजनाओं से जुड़े सभी जिला व ब्लॉक स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें