फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच की जद में तत्कालीन सीडीओ और डीएम

Tue, 03 Jan 2017 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
other
विज्ञापन
लोहिया आवास आवंटन के जांच की आंच तत्कालीन सीडीओ और डीएम तक पहुंच रही है। आवासों की पत्रावली में पात्रता को दरकिनार कर अफसरों ने आंख मूंदकर हस्ताक्षर बनाए हैं। 25 अफसरों की जांच आख्या से तैयार हुई कंपाइल रिपोर्ट में एक-एक अफसरों का लेखा-जोखा तैयार हो गया है। मामले में अब संबंधित पर शिकंजा कसने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

    विकास खंड सरसवां के अंधावा ग्राम सभा में लोहिया आवास का आवंटन थोक के भाव किया गया है। मानक को ताक पर रखकर हुए आवंटन की डीएम ने अखंड प्रताप सिंह ने अपनी मौजूदगी में 25 जिला स्तरीय अधिकारियों से जांच कराई।

जांच रिपोर्ट सीडीओ को मिली तो उन्होंने कंपाइल रिपोर्ट बनाने का जिम्मा पीडी के नेतृत्व में तीन सदस्यीय समिति को दे दिया। तैयार हुई कंपाइल रिपोर्ट से चाैंकाने वाले राज सामने आ रहे हैं। मामले में तत्कालीन पीडी अभिमन्यु सिंह, सीडीओ हरीशंकर उपाध्याय, भोला नाथ मिश्र और डीएम सत्येंद्र कुमार सिंह भी जांच के आंच की जद में आ रहे हैं। तीनों उच्चाधिकारियों ने आवास आवंटन की फाइल में आंख मूंदकर हस्ताक्षर बनाए हैं।
विज्ञापन


बहरहाल कंपाइल रिपोर्ट से साफ हो गया है कि अंधावा गांव में  लोहिया आवास आवंटन में हुई गड़बड़ी किसी एक कर्मचारी की कारस्तानी नहीं है। इसमें डीएम से लेकर क्रमवार नीचे तक एक-एक कर्मचारी शामिल है। मामले में मुख्य विकास अधिकारी का कहना है कि आवास आवंटन की गड़बड़ी में जिला स्तरीय अफसरों की संलिप्तता है। किसकी क्या भूमिका है पूरी कंपाइल रिपोर्ट मिलने के बाद ही साफ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें