फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम के गोद लिए गांव में भी खेल!

Tue, 14 Jul 2015 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
 मंझनपुर (ब्यूरो)। जिलाधिकारी के गोद लिए गांव में कराए गए विकास कार्यों में भी बड़े पैमाने में घपलेेबाजी की गई है। गांव के ही एक युवक ने आरटीआई के तहत विकास कार्यों का ब्यौरा मांगा है। आरोप है कि वीडीओ ब्योरा देने में आनाकानी कर रहे हैं। इससे परेशान युवक ने मामले की शिकायत जिलाधिकारी से की है। 
विज्ञापन


बता दें कि मंझनपुर ब्लाक की तियरा जमालपुर ग्राम सभा के मजरा मोअज्जमपुर को जिलाधिकारी ने गोद ले रखा है। गांव के लवलेश कुमार ने डीएम को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसने आरटीआई से मोअज्जमपुर गांव में  चार साल के बीच हुए विकास कार्यों का ब्यौरा मांगा था। फोटो कापी के लिए उसने पांच हजार रुपये भी ग्राम सभा के खाते में जमा कर दिए हैं। इसके बाद भी वीडीओ ब्यौरा देने में आनाकानी कर रहे हैं। युवक की मानें तो विकास कार्य में जिम्मेदारों ने जमकर खेल किया है। गांव में कराए गए विकास कार्य मानक के विपरीत हैं। कई कार्य तो कागज पर ही कराकर खाते से रकम निकाल ली गई है। यही वजह है कि वीडीओ मांगी गई जानकारी देने में बहाने बना रहे हैं। आरोप है कि अधिकारियों से शिकायत करने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है। इस वजह से वह और उसका परिवार सहमा हुआ है। जिलाधिकारी अनिल कुमार सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द सूचना उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें