फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन पर कब्जे को लेकर चौराडीह गांव में तनातनी

Tue, 14 Jul 2015 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर (ब्यूरो)। भूमिधरी जमीन पर कब्जे को लेकर चौराडीह गांव में दो पक्षों के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। एक पक्ष पर आरोप है कि वह दूसरे की जमीन पर कब्जा कर भवन का निर्माण करा रहा है। विरोध पर मारपीट शुरू कर देता है। सोमवार को भुक्तभोगी ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की।
विज्ञापन


चायल तहसील क्षेत्र के चौराडीह गांव निवासी भइयन पुत्र रामसुख ने एसपी को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि गांव में उसकी बेशकीमती भूमि है। इस जमीन का मुकदमा अदालत में चल रहा था। मुकदमे में उसकी जीत भी हो चुकी है। आरोप है कि इसके बाद भी विपक्षी दबंगई के बल पर उसकी भूमि पर कब्जा कर भवन निर्माण करा रहा है। विरोध करने पर वह जान से मारने की धमकी देता है।

 भुक्तभोगी की मानें तो चरवा थाने की पुलिस भी दबंगों से मिली है। अदालत के आदेश पर अवैध निर्माण रोकने के बजाए पुलिस ने भुक्तभोगी को ही जेल भेज दिया। अब भी पुलिसवाले उसे निर्माण का विरोध करने पर दोबारा जेल भेजने की धमकी दे रहे हैं। मामले में डीएम और एसडीएम का आदेश होने के बाद भी दबंग निर्माण कार्य बंद नहीं कर रहा है। सोमवार को मंझनपुर पहुंच भुक्तभोगी ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की है। एसपी ने एसओ चरवा को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें