फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाई गई दीपावली

विज्ञापन
Diwali celebrated with great pomp - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
धूमधाम से मनाई गई दीपावली
विज्ञापन

घर, मंदिर, दुकान और प्रतिष्ठानों में माता लक्ष्मी और विघ्र विनाशक गणेश की हुई पूजा
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। ज्योति पर्व दीपावली जिले भर में रविवार को धूमधाम से मनाई गई। शुभ मुहूर्त में घरों, मंदिरों, पंडालों और प्रतिष्ठानों में विघ्र विनाशक गणेश जी और माता लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा की गई। वहीं आतिशबाजी से आसमान सतरंगी हो गया। धरती और आसमान का नजारा देखते ही बन रहा था।
विज्ञापन

प्रकाश पर्व दीपावली को लेकर लोग कई दिन से तैयारी कर रहे थे, लेकिन रविवार सुबह से ही हर आयु वर्ग के लोगों में खूब उत्साह रहा। सुबह घरों की साफ-सफाई के बाद लोगों ने बाजार का रुख किया। किसी ने पूजन का सामान खरीदा तो किसी ने लक्ष्मी-गणेश जी की मूर्ति। साथ में लाई-मिठाई और पटाखों की भी खरीदारी की गई। घरों में महिलाओं ने सुबह पकवान बनाए। शाम को घर के बड़े-बुजुर्गों ने स्नान कर घरों और दुकानों में शुभ मुहूर्त में पूजन किया। स्थानीय मंदिरों में शाम को विद्युत झालरों से सजावट की गई। घरों-प्रतिष्ठानों में भी रंगोली बनाने के साथ दीप जलाए गए। बच्चों ने जमकर आतिशबाजी की। आधी रात तक नगर से लेकर गांव तक त्योहार का धूम-धड़ाका होता रहा। इसी बीच सुबह से ही लोग अपने-अपने मित्रों, रिश्तेदारों एवं परिचितों को त्योहार की बधाइयां देते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें