वृद्ध को बाइक ने मारी टक्कर, मौत
रविवार सुबह पैदल मजदूरी के लिए जा रहा था बैरमपुर
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। मजदूरी के लिए जा रहे एक बुजुर्ग की बाइक की चपेट में आने से मौत हो गई। गंभीर हालत में स्थानीय लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
महेवाघाट कोतवाली के बैरमपुर गांव निवासी राम शिरोमणि (70) मजदूरी कर परिवार का खर्च चलाता था। रविवार को दीपावली का सामान खरीदने के लिए वह पैदल मजदूरी करने बैरमपुर जा रहा था। रास्ते में तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद बाइक सवार भाग निकले। स्थानीय लोग जख्मी रामशिरोमणि को जिला अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।