फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभागीय क्रीड़ा प्रतियोगिता: दौड़ में रीता और राज ने सीनियर वर्ग में मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
क्रीड़ा प्रतियोगिता: दौड़ में रीता और राज ने सीनियर वर्ग में मारी बाजी
विज्ञापन

23 वीं संभागीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ समापन
मंझनपुर। 23 वीं संभागीय माध्यमिक विद्यालय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हुआ। सीनियर बालिका वर्ग की दौड़ में रीता और बालक वर्ग में राज ने मारी बाजी। दो दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन विट्ठल भाई पटेल इंटर कॉलेज में हुआ था।
विज्ञापन

शनिवार को समापन अवसर पर विभिन्न स्कूल के बच्चों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व प्रधानाचार्य महेश प्रसाद सिंह व वर्तमान प्रधानाचार्य बाबूलाल सिंह ने किया। 5000 मीटर दौड़ सीनियर बालिका वर्ग में रीता देवी व बालक वर्ग मे राज प्रथम रहे। विट्ठल भाई पटेल शिक्षा सदन इंटरमीडिएट कॉलेज उदहिन खुर्द की खुशी सिंह प्रथम 3000 मीटर जूनियर बालक राहुल पाल प्रथम रहे। 5000 मीटर सीनियर पैदल चाल में राज प्रथम, 3000 मीटर पैदल चाल में कोमल सिंह प्रथम रही। बालक ऊंची कूद में आकाश कुमार प्रथम, सब जूनियर ऊंची कूद में अखिलेश प्रथम रहे। मान सिंह इंटर कॉलेज सीनियर बालिका लंबी कूद में रेनू सिंह प्रथम, महादेव प्रसाद मौर्य इंटर कॉलेज से जूनियर बालिका लंबी कूद में आरती सरोज प्रथम रही। मान सिंह इंटर कॉलेज से सब जूनियर लंबी कूद में सावरीन बानो प्रथम, धर्मा देवी इंटर कॉलेज सीनियर बालिका गोला फेंक संजना प्रथम, धर्मा देवी इंटर कॉलेज जूनियर बालिका गोला फेंक में आरती सरोज प्रथम, मान सिंह इंटर कॉलेज से सब जूनियर गोला फेंक में दीपिका मौर्य प्रथम रही। इस मौके पर प्रधानाचार्य बाबूलाल सिंह, उप प्रधानाचार्य लाल बहादुर सिंह, चंद्रभूषण पांडेय, रमाशंकर सिंह ,जगत नारायण सिंह, इंद्रजीत सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें