फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में मिला नरकंकाल, फैली सनसनी

विज्ञापन
dead body found in field - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
खेत में मिला नरकंकाल, फैली सनसनी
विज्ञापन

कोखराज कोतवाली इलाके के बसावनपुर गांव का मामला, जांच में जुटी पुलिस
कल्यानपुर। कोखराज कोतवाली क्षेत्र के बसावनपुर गांव में शनिवार दोपहर खेत में नरकंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच की। कंकाल महिला का है या पुरुष का फिलहाल ये साफ नहीं है। पुलिस ने हड्डियों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

बसावनपुर गांव के लोग शनिवार दोपहर खेतों की ओर गए तो वहां बुधराम पुत्र ठाकुरदीन के धान के खेत में एक कंकाल पड़ा था। खोपड़ी से अनुमान लगाया गया कि वह नरकंकाल है। इसकी जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच की। पुलिस की मानें तो कंकाल महीनों पुराना है। उसे कुत्तों व पक्षियों ने नोचकर खत्म किया है। पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में कोखराज कोतवाल अजीत कुमार पांडेय का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो सकेगा कि वह किसी महिला का है अथवा पुरुष का। प्रकरण की बारीकी से जांच कराई जा रही है। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें