फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: माघ मेले के लिए कौशाम्बी में डायवर्जन लागू, भारी वाहनों पर रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
माघ मेले के दूसरे मुख्य स्नान पर्व मकर संक्रांति और तीसरे स्नान पर्व मौनी अमावस्या को देखते हुए जनपद से होकर गुजरने वाले वाहनों के लिए डायवर्जन नियम लागू हो गया है। मंगलवार रात आठ बजे से डायवर्जन की व्यवस्था प्रभावी होगी।
विज्ञापन

मेला अवधि के दौरान जनपद की सीमा में भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरफ से प्रतिबंधित रहेगा ताकि श्रद्धालुओं और यात्रियों को असुविधा न हो और यातायात सुचारू रूप से संचालित किया जा सके। पुलिस एवं प्रशासन ने अपील की है कि यात्रा से पूर्व निर्धारित डायवर्जन मार्गों की जानकारी अवश्य लें, नियमों का पालन करें और प्रशासन का सहयोग करें ताकि माघ मेला अवधि में यातायात व्यवस्था सुचारू रहे।

इन मार्गों से होगा आवागमन

1. कानपुर से प्रयागराज और वाराणसी की ओर जाने वाले वाहनों को कोखराज (कौशाम्बी) से बाईपास मार्ग पर मोड़ दिया जाएगा। यहां से वाहन बाईपास से सीधे हंडिया होते हुए वाराणसी की ओर जा सकेंगे। वहीं, वाराणसी से कानपुर की ओर आने वाले वाहन हंडिया बाईपास के रास्ते कोखराज होकर कानपुर जाएंगे।
विज्ञापन


2. कानपुर–प्रयागराज से औराई या मिर्जापुर की ओर जाने वाले वाहन कोखराज से बाईपास मार्ग पर मुड़कर हंडिया, औराई होते हुए चिल्ह (मिर्जापुर) की दिशा में जाएंगे।

. 3. वाराणसी, कानपुर नगर और फतेहपुर से चित्रकूट जाने वाले वाहनों के लिए मार्ग निर्धारित किया गया है। ये वाहन कोखराज, सैनी, सिराथू, धाता, हिनौता मोड़, महेवाघाट और राजापुर होते हुए चित्रकूट के लिए रवाना होंगे।

.4. चित्रकूट से वाराणसी, फतेहपुर और कानपुर नगर की ओर जाने वाले वाहन राजापुर, महेवाघाट, हिनौता मोड़, धाता, सिराथू और सैनी से होकर कोखराज बाईपास होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें