फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्यो में मिली गड़बड़ी, प्रधान व सचिव को नोटिस

विज्ञापन
Disturbances found in development works, notice to the principal and secretary
विज्ञापन
सदर विकास खंड के तियरा जमालपुर गांव में कराए गए विकास कार्यों में हेराफेरी की गई है। पिछले दिनों ग्रामीणों की शिकायत पर डीएम ने मामले की जांच कराई तो इसका खुलासा हुआ। इस मामले में डीपीआरओ ने ग्राम प्रधान व सेक्रेटरी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

तियरा जमालपुर गांव के लोगों ने पिछले दिनों जिलाधिकारी सुजीत कुमार से शिकायत की थी कि गांव में बिछाई गई इंटरलॉकिंग, खडंजा, स्ट्रीट लाइट व कूड़ा गाड़ी की खरीददारी में हेराफेरी की गई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने प्रकरण की जांच डीपीआरओ बाल गोविंद श्रीवास्तव को सौंपी। सप्ताह भर पहले डीपीआरओ ने गांव जाकर विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। कराए गए कार्यों का इस्टीमेट लेकर तकनीकी विशेषज्ञों से आंकलन कराया गया।
इस पर प्रथम दृष्टया अनियमितता पाई गई। इसे लेकर डीपीआरओ ने प्रधान व सेक्रेटरी को नोटिस जारी किया है। डीपीआरओ ने बताया कि करीब पांच लाख के गबन का मामला सामने आ रहा है। कई काम अधूरे भी पड़े हैं जबकि उनका भुगतान हो चुका है। नोटिस का जवाब आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें