फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: तीन घंटे तक न्यायिक हिरासत में रहे जिला पंचायत अध्यक्ष के पति

Fri, 11 Aug 2023 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर के पति जितेंद्र सोनकर शुक्रवार को तीन घंटे तक न्यायिक हिरासत में रहे। कोर्ट ने जितेंद्र के खिलाफ एक चेक बाउंस होने के मामले में वारंट जारी किया था। हालांकि बाद में अदालत ने जमानत मंजूर कर दी।
विज्ञापन

जितेंद्र सोनकर ने वर्ष 2018-19 कोखराज निवासी बिचौलिया रामखेलावन के माध्यम से एक जमीन बेची थी। रामखेलवान को जितेंद्र ने बतौर कमीशन 60 हजार रुपये का चेक दे दिया। चेक बाउंस होने पर रामखेलावन ने मुकदमा दर्ज करा दिया। इस पर अदालत ने जितेंद्र के खिलाफ वारंट जारी कर दिया। बृहस्पतिवार को इसी मामले में एसीजेएम दीपक जायसवाल की अदालत ने दोपहर साढ़े 12 बजे कस्टडी में ले लिया। हालांकि तीन घंटे बाद कोर्ट ने जितेंद्र की जमानत मंजूर हो गई। इस बाबत जितेंद्र सोनकर का कहना है कि बिचौलिया ने बाद में चेक खोने की बात कहकर नकद पैसा ले लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें