कोरोना के खतरे से निपटने के लिए जिपं अध्यक्ष ने दिए 50 लाख
मंझनपुर। कोरोना वायरस के के खतरे से निपटने के लिए जिला पंचायत (जिपं) अध्यक्ष अवध रानी ने पहल की है। अध्यक्ष ने शुक्त्रस्वार को महामारी से निपटने के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में 50 लाख रुपये दान किया है।
उन्होंने सहायता राशि का चेक जिला पंचायत के लेखाकार श्याम किशोर को देकर उसे बैंक में जमा कराने को कहा। अध्यक्ष ने कहा देश मे कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए स्वास्थ्य चिकित्सीय सामग्री के लिए सरकार प्रयास कर रही है। असहाय] गरीब जनता के लिए सरकार हर संभव मदद पहुंचा रही है। इसी को लेकर जिला पंचायत निधि से 50 लाख रुपये मुख्यमंत्री राहत कोष में दान किया गया है। उन्होंने कहा सरकार के साथ ही हम सब की जिम्मेदारी है कि वह लॉक डाउन का पालन कर महामारी को जड़ से मिटा दें।