फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi : रुपयों के लेनदेन को लेकर हुआ विवाद,आधा दर्जन युवकों ने व्यापारी को बनाया बंधक

Thu, 27 Mar 2025 12:44 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशाम्बी

सार

कौशाम्बी रुपयों के लेनदेन में हुए विवाद के चलते देवरिया जिले के एक व्यापारी को आधा दर्जन युवकों ने बंधक बना लिया और अपहरण कर प्रयागराज के झलवा उठा ले गए। पीड़ित की पत्नी की शिकायत और तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
crime - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कौशाम्बी रुपयों के लेनदेन में हुए विवाद के चलते देवरिया जिले के एक व्यापारी को आधा दर्जन युवकों ने बंधक बना लिया और अपहरण कर प्रयागराज के झलवा उठा ले गए। पीड़ित की पत्नी की शिकायत और तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और कई युवकों को अरेस्ट कर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


घटना संदीपन घाट थाना क्षेत्र के मूरतगंज की है, जहां देवरिया जिले की गीताजंलि दास पत्नी कुनालदास निवासी कठौडी थाना भाटपार रानी ने पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उसके पति लगभग एक सप्ताह पहले मूरतगंज बाजार में अपनी दुकान एसके इंटररप्राइजेज जो दो माह से बन रही है देखभाल के लिए गए थे। 25 मार्च की रात लगभग साढ़े आठ बजे मोबाइल पर सूचना मिली कि मेरे पति को  कुछ लोग अपहरण करके ले गए हैं। जब मैने अपने पति को फोन लगाया तो वह बंद मिला। मैने इसकी सूचना जनपद देवरिया से ही 112 डायल पर दिया था।

लगभग एक घंटे के बाद अमन राव ने अपने मोबाइल से व्हाट्सअप काल करके पति से बात कराये तो मेरे पति ने बताया कि प्रांजल रस्तोगी से पैसे के लेन देन को लेकर विवाद है। इसी से नाराज होकर प्रांजल रस्तोगी, अमन रस्तोगी, प्रखर, हरिशंकर सिंह, विकास मिश्रा, विशाल एवं अमन राव मुझे अपने साथ बंधक बनाकर झलवा ले आए हैं और मारपीट रहे हैं। तुम पैसे की व्यवस्था करके आ जाओ नहीं तो ये लोग जान से मार देंगे।
विज्ञापन


मैं परेशान हुई और अपनी मां को साथ लेकर रात में ही कौशाम्बी के लिए निकल गई। पूरी घटना के संबंध में थाना संदीपनघाट कौशाम्बी के थानाध्यक्ष को बताती रही। इसी दौरान पुलिस के लोगों ने तीन लोगों को पकड़ कर और मेरे पति को उनके चंगुल से छुड़ाया। इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और कुछ युवकों को अरेस्ट किया है और पूछताछ कर रही है, लेकिन पुलिस अभी इस मामले में कुछ भी बोलने से बच रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें