Disabled toilet found at Bharwari station closed, railway manager upset
- फोटो : KAUSHAMBI
भरव मंडल रेल प्रबंधक मोहित चंद्रा ने रेलवे स्टेशन का शुक्रवार को निरीक्षण किया। सुबह नौ बजे स्पेशल ट्रेन से भरवारी पहुंचे रेल प्रबंधक ने तीन घंटे तक साफ-सफाई व सिगनल आदि के बारे में जानकारी ली। दिव्यांग शौचालय पर ताला बंद होने से नाराज रेल प्रबंधक ने स्टेशन अधीक्षक को फटकार लगाई।
प्रयागराज मंडल के रेल प्रबंधक मोहित चंद्रा सुबह नौ बजे भरवारी स्टेशन पहुंचे। यहां तीन घंटे तक उन्होंने स्टेशन का निरीक्षण किया। शौचालय, पंप हाउस, कर्मचारियों के आवास, रेलवे फाटक और सिग्नल का निरीक्षण किया।
दिव्यांग शौचालय में ताला बंद देख उन्होंने स्टेशन अधीक्षक जेपी सिंह को फटकार लगाई। कहा कि सुबह से शाम तक शौचालय हर हाल में खुला रहना चाहिए। इस दौरान डीआरएम मोहित चंद्रा ने बताया कि हर साल मंडल के प्रमुख स्टेशनों का निरीक्षण किया जाता है। भरवारी स्टेशन पर छोटी-छोटी तमाम कमियां मिलीं हैं। जिसको रेलवे कर्मचारी व ठेकेदार को निर्देशित कर दिया गया है। सारी खामियों को जल्द ही ठीक करा दिया जाएगा। इस दौरान वरिष्ठ मंडल विद्युत प्रवीण कुमार यादव, इंजीनियर संतोष गुप्ता आदि मौजूद रहे।