फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांग बच्चों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण

Sun, 14 Aug 2016 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
other
विज्ञापन
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मंझनपुर की डाक्टराें की टीम ने शनिवार को एएलसी कैंप लगाकर दिव्यांग बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। कैंप के दौरान 75 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जिसमें चर्म रोग के 12 बच्चे, दांत के कीड़े के चार, कान बहने के दो, मौसमी बीमारियों में जुकाम, बुखार, खांसी के रोगों से ग्रसित बच्चों का चेकअप के बाद तत्काल प्राथमिक उपचार करते हुए उनको दवा दे दी गई।
विज्ञापन


कैंप में स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान नीता, मुकेश, बृजेश, गुलफाम कार्नियल ओपासिटी से ग्रसित मिले। टीम के सदस्यों का कहना है कि यदि नेत्र विश्ेाषज्ञ से उचित इलाज कराया जाए तो इन बच्चों की आंख की रोशनी वापस आ सकती है। स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान कान बहने के दो, दांत के कीड़े के चार बच्चों को उपचार के लिए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


कैंप में स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान डा. अलीमा खातून, डा.अरूण कुमार, बेलाल अहमद, बृजेश सिंह, कृष्ण कुमार, राम बहादुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें