फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकर संक्रांति पर गंगा-यमुना में लगाई डुबकी

विज्ञापन
Dip in Ganga-Yamuna on Makar Sankranti - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
मकर संक्रांति पर गंगा-यमुना में लगाई डुबकी
विज्ञापन

मंझनपुर। जिले के प्रमुख गंगा घाटों पर मकर संक्रांति के अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा और यमुना में डुबकी लगाई। लोगों ने खिचड़ी आदि का दान किया। पभोषा मंदिर में मेले का आयोजन किया गया। बच्चों व महिलाओं ने पसंद के सामान खरीदे।
विज्ञापन

मकर संक्रांति का पर्व वैसे तो बुधवार को है, लेकिन जनवरी की 14 तारीख को मकर संक्रांति का पर्व कुछ लोग मनाते चला आ रहे है। इसी के तहत मंगलवार को जिले के प्रमुख गंगा घाटों में मंगलवार की सुबह से ही श्रद्धालुओं का आवागमन शुरू हो गया। जिले के कड़ा, संदीपन, शहजादपुर, पल्हाना, सहित दर्जनों गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं का दिन भर तांता लगा रहा। सुबह घना कोहरा होने के कारण तमाम लोगों ने मन चंगा तो कठौती में गंगा की कहावत को चरितार्थ करते हुए घर पर ही सुबह स्नान किया। इसके बाद मंदिरों में जाकर धूप, दीप व नैवेद्य के साथ पूजा-अर्चना की। इसके बाद ब्राह्मणों व गरीबों को खिचड़ी आदि का दान किया। पभोषा मंदिर व टेवां स्थित महेश बाबा मंदिर परिसर में मेले का आयोजन किया गया। पुरोहितों व आचार्यों के मुताबिक मकर संक्रांति का पुण्य काल बुधवार सुबह है। ऐसे में तमाम लोग बुधवार को भी मकर संक्रांति का पर्व मनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें