फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान सम्मान निधि के लिए पात्रों की करें पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान सम्मान निधि के लिए पात्रों की करें पहचान
विज्ञापन

मंझनपुर। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने डोर-टू-डोर संपर्क कर किसान सम्मान निधि योजना के पात्रों की पहचान करने का निर्देश दिया। उन्होंने लेखपालों को इस बात का प्रमाण पत्र देने का निर्देश दिया कि उनके क्षेत्र में अब कोई पात्र किसान नहीं बचा है।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट के सम्राट उदयन सभागार में डीएम ने उपजिलाधिकारियों एवं खंड विकास अधिकारियों के साथ बैठक कर किसान सम्मान निधि योजना के प्रगति की समीक्षा की।निर्देश दिया कि कोई भी पात्र किसान योजना से वंचित नहीं होने पाए। डोर टू डोर सर्वे कर पात्र किसानों की पहचान की जाए। उन्होंने सूची उपनिदेशक कृषि को उपलब्ध कराने के लिए कहा। सभी उपजिलाधिकारियों को गांव में भ्रमण कर क्रास चेकिंग करने का भी निर्देश दिया। यदि कोई किसान अभिलेखीय गड़बड़ी के कारण योजना के लाभ से वंचित है तो कमी को दुरुस्त कर ऐसे किसानों को लाभान्वित कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें