फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: सैनी चौराहे पर बस से उतरते ही सड़क पर गिरे दिव्यांग की मौत

विज्ञापन
सैनी चौराहे पर दिव्यांग की मौत के बाद जुटी लोगों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
सैनी चौराहे पर सोमवार दोपहर करीब एक बजे रोडवेज बस से उतरने के बाद सड़क पर गिरे दिव्यांग की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस उन्हें सीएचसी सिराथू ले गई। डॉक्टर ने वहां मौत की पुष्टि की। चिकित्सक ने प्रथम दृष्टया हार्ट अटैक से मौत की आशंका जताई है।
विज्ञापन

फतेहपुर के धाता थाना क्षेत्र के बम्हरौली गांव निवासी इंद्रपाल (50) पैर से दिव्यांग थे। उनके गांव के बच्चा लाल ने बताया कि इंद्रपाल शुक्रवार सुबह फतेहपुर सीएमओ कार्यालय से दिव्यांग प्रमाणपत्र बनवाकर रोडवेज बस से सैनी चौराहे पहुंचे थे।
बस से उतरने के बाद घर जाने के लिए टैक्सी पकड़ने जा रहे थे। इसी दौरान अचानक सड़क पर गिर पड़े। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर कोतवाली प्रभारी त्रिलोकीनाथ पांडेय पुलिस टीम के साथ पहुंचे। एंबुलेंस से इंद्रपाल को सीएचसी सिराथू ले गए।
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक डॉ. अरुण कुमार तिवारी ने बताया कि दिव्यांग की हार्ट अटैक से मौत होने का मामला लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट होगा। सीओ सत्येंद्र तिवारी ने बताया कि परिजनों की ओर से पोस्टमार्टम के लिए कोई प्रार्थना पत्र नहीं दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें