फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुच्छेद 370 हटने पर बजे ढोल-नगाड़े

विज्ञापन
Dhol-Nagar at the time of Article 370's removal - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
अनुच्छेद 370: सरकार के ‘हिम्मत वाले’ फैसले पर बजे ढोल-नगाड़े
विज्ञापन

पूरा हुआ एक हिंदुस्तान, एक संविधान, एक विधान और एक निशान का सपना
जिले भर में किया खुशी का इजहार, की गई आतिशबाजी, बंटी मिठाई
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। एक हिंदुस्तान, एक संविधान, एक विधान और एक निशान....। अनुच्छेद 370 सोमवार को गुजरे जमाने की बात हो गई। केंद्र सरकार के इस हिम्मत वाले फैसले पर दोआबा में खुशियों का माहौल रहा। जिले भर में ढोल-नगाड़े बजे। लोगों ने आतिशबाजी की। मिठाईयां बांटी गईं। जश्न मनाने का सिलसिला दोपहर से लेकर देर रात तक चलता रहा।
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने सोमवार को वह कर दिखाया जो करीब 65 सालों में नहीं हुआ था। अनुच्छेद 370 खत्म होगा, इसकी भनक सबको पहले से ही थी। फिर भी राज्यसभा की गतिविधियां देखने और गृहमंत्री अमित शाह का भाषण सुनने के लिए लोग सुबह से ही टीवी के सामने बैठ गए। जो घरों में नहीं थे, वह मोबाइल में पल-पल का हाल देख रहे थे। कोई व्हाट्सएप पर अपडेट ले रहा था तो कोई ऑनलाइन अखबारों की साइट या टीवी चैनल खोले बैठा था। जो देखने और सुनने का इंतजार कर रहे थे, जब उस खुशी का पल आया तो सभी झूम उठे। दोपहर बाद पूरे जिले में ढोल-नगाड़े और आतिशबाजी की गूृंज सुनाई देने लगी। भाजपाइयों, आम लोगों, अधिवक्ताओं, समाजसेवियों, डॉक्टरों, कांग्रेस को छोड़ दें तो कुछ विपक्षी दलों ने भी सरकार के निर्णय का स्वागत किया। जगह-जगह पर जुलूस निकाले गए। लोगों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया। खुशियां मनाने का यह दौर देर रात तक जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें