फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: ढाबा संचालक पर युवक से मारपीट का आरोप

Thu, 13 Nov 2025 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
संग्रामगढ़ के प्रीतमपुर निवासी चंद्रधर द्विवेदी ने महेशगंज थाना क्षेत्र के बहोरिकपुर स्थित एक ढाबा संचालक पर उसके पुत्र के साथ मारपीट का आरोप लगाया है। आरोप है कि उनका बेटा संदीप बीते 11 नवंबर की रात खाना खाने के लिए बहोरिकपुर के एक ढाबे पर गया था। वहीं ढाबा संचालक के पुत्र से किसी बात को लेकर उसका विवाद हो गया। संदीप जब वहां से वापस जा रहा था तभी महेशगंज क्षेत्र में शराब ठेके के पास बाइक सवार ढाबा संचालक के बेटे और उसके साथियों ने उसे रोककर डंडे व लोहे की रॉड से हमला कर दिया। मारपीट में संदीप गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज
मिरगढ़वा ममरखापुर निवासी विपिन कुमार की तहरीर पर पुलिस ने पत्नी प्रीति, सास टुइयां, रिंकू, निर्मला देवी और अंशू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि पांच जून 2025 की शाम करीब सात बजे जब वह घर पर मौजूद नहीं था, तभी यह लोग आए और जेवरात व नकदी उठा ले गए। जब उसने पत्नी को फोन किया तो उसने गालीगलौज की। पुलिस के मुकदमा नहीं दर्ज करने पर उसने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें