फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: बच्चों के विवाद में देवरानी ने जेठानी की दांत से काटी उंगली

Wed, 05 Apr 2023 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
करारी कोतवाली के म्योहर मजरा गड़रियन का पूरा गांव की सीमा देवी पत्नी राजू पासी का कहना है कि उसका पति बाहर रहकर मजदूरी करता है। घर पर वह बच्चों के साथ रहती है।
विज्ञापन

बताया कि सोमवार को बच्चों के खेलने की बात को लेकर देवरानी शिवकली पत्नी रजुल से कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर देवरानी ने अपने मायके से पिता व भाई को बुलवा लिया।
आरोप है कि सभी ने उसके घर के अंदर घुसकर उसे लाठी-डंडों से जमकर मारापीटा। इस दौरान देवरानी ने दांत से उसकी अंगली काट लिया। चीखपुकार सुन जुटे पड़ोसियों के दखल देने पर सभी धमकी देते हुए चले गए।
विज्ञापन

पीड़िता ने मंगलवार को कोतवाली पहुंचकर नामजद तहरीर दी। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। संवाद


किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज

चित्रकूट जिले के मऊ कोतवाली के एक गांव की रहने वाले व्यक्ति ने बताया कि दो अप्रैल को उसकी 15 वर्षीय लड़की सरायअकिल इलाके में रहने वाली अपने बुआ के घर आई थी। यहां से उसके पडोसी गांव का युवक उसे झांसे में लेकर भगा ले गया।
खोजबीन के बाद पीड़ित पिता थाने पहुंचा और मामले की शिकायत पुलिस से की। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर प्रेमी युगल की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें