फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में श्रद्धालु की मौत

विज्ञापन
Devotee dies in road accident - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
सड़क हादसे में श्रद्धालु की मौत
विज्ञापन

कोखराज कोतवाली क्षेत्र के तिलइयाटीकुर गांव के समीप हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
भरवारी। कोखराज कोतवाली क्षेत्र के तिलइयाटीकुर गांव के समीप मंगलवार दोपहर ट्रैक्टर से दबने से एक श्रद्धालु की मौत हो गई। वहीं अन्य हादसे में एक और श्रद्धालु घायल हो गया। हादसे पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

कोखराज के दरवेशपुर गांव का दिलीप कुमार (30) पुत्र इंद्रराज मंगलवार दोपहर ग्रामीणों के साथ देवी मां की प्रतिमा विसर्जित करने गेरसा तालाब गया था। विसर्जन के बाद वह सभी के साथ ट्रैक्टर से घर लौट रहा था। तिलइयाटीकुर गांव के समीप ब्रेकर आने से अचानक वाहन उछलने से दिलीप ट्रैक्टर से नीचे गिर गया। इस दौरान ट्रैक्टर उसको कुचलते हुए गुजर गया। साथियों ने आननफानन दिलीप को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी सांसें थम गईं। इससे पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया। पीड़ित परिजन दहाड़े मारकर रो पड़े। पीड़ितों को ढांढस बंधाने के लिए उनके घर पर पड़ोसियों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसी तरह भरवारी कस्बे के लोग मंगलवार सुबह देवी मां की प्रतिमा विसर्जन करने के लिए ट्रैक्टर पर लादकर ले जा रहे थे। तभी कस्बा निवासी विवेक पांडेय (12) पुत्र भारती प्रसाद पांडेय भी ट्रैक्टर पर चढ़ने लगा। पैर फिसलने से वह नीचे गिर गय। इससे उसका पैर टूट गया। विवेक को स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें