फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: पांच करोड़ की लागत से मूरतगंज क्षेत्र में होंगे विकास कार्य

Thu, 28 Dec 2023 09:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
मूरतगंज ब्लॉक आयोजित बैठक में मौजूद क्षेत्र पंचायत सदस्य। संवाद
विज्ञापन
पांच करोड़ की लागत से मूरतगंज क्षेत्र में होंगे विकास कार्य
विज्ञापन

- बैठक में क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने इंटरलाॅकिंग व नाली-नाला निर्माण के लिए दिया प्रस्ताव

फोटो नं-22
संवाद न्यूज एजेंसी
मूरतगंज। ब्लॉक सभागर में बृहस्पतिवार को क्षेत्र के ग्राम प्रधानों एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक हुई। इसमें क्षेत्र के विकास को लेकर मंथन हुआ। क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अपने-अपने गांव में इंटरलाॅकिंग एवं नाली-नाला निर्माण कराने का प्रस्ताव रखा। तकरीबन पांच करोड़ के लागत वाले इन प्रस्तावों का अनुमोदन के बाद क्षेत्र में विकास कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन

ब्लाॅक प्रमुख रामप्रसाद की अध्यक्षता में मूरतगंज के क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक हुई। इसमें 46 बीडीसी और 22 क्षेत्र पंचायत सदस्यों के प्रतिनिधि उपस्थित हुए। बीडीओ संजय गुप्ता ने विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। इसके बाद पूर्व में हुए विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए ब्लाक प्रमुख ने सदस्यों से नए विकास कार्यों की कार्ययोजना मांगी। सैयदसरावां के बीडीसी ने सैयद बाबा की मजार तक इंटरलाॅकिंग, गौसपुर गांव में इंटरलाॅकिंग का काम, सिकंदरपुर बजहा में नाली निर्माण, उजिहिनी व हसनपुर समेत विभिन्न गांवों के बीडीसी ने अपने-अपने क्षेत्र में विकास कार्य का प्रस्ताव सौंपा। बीडीओ ने बताया कि सदस्यों ने तकरीबन पांच करोड़ रुपये की लागत के प्रस्ताव दिए हैं। अब इनका प्राक्कलन तैयार कराने के बाद परियोजनाओं का अनुमोदन किया जाएगा। इसके बाद स्वीकृत परियोजनाओं का काम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें