Thousands stolen from two shops in front of Kotwali
- फोटो : KAUSHAMBI
कोतवाली के सामने दो दुकानों से हजारों की चोरी
मोबाइल शॉप से 70 हजार का सामान, वेल्डिंग की दुकान से गैस कटर उठा ले गए चोर
संवाद न्यूज एजेंसी
पइंसा। स्थानीय कोतवाली के सामने स्थित दो दुकानों से गुरुवार रात सेंध काटकर चोरों ने हजारों का सामान पार कर दिया। घटना की जानकारी दुकानदारों को सुबह हुई। इनकी तहरीर लेकर पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।
पइंसा इलाके के मोंगला निवासी धर्मेंद्र कुमार पुत्र रामलाल ने स्थानीय कोतवाली के सामने मोबाइल की दुकान खोल रखी है। इसी के बगल में पइंसा गांव के ही साबिर की वेल्डिंग की दुकान है। गुरुवार शाम दोनों दुकानदार दुकानें बंद करके घर चले गए। इस दौरान सेंध काटकर चोर मोबाइल शॉप से लैपटॉप, इनवर्ट व चार मोबाइल फोन सहित करीब 70 हजार का सामान उठा ले गए। वहीं वेल्डिंग की दुकान से गैस कटर पार कर दिया। सुबह घटना की जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। मामले में पइंसा एसओ योगेश तिवारी का कहना है कि चोरों की जा रही है।