फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: 25 करोड़ से भरवारी व मूरतगंज बाजार में होगा विकास कार्य

Sat, 17 May 2025 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
भरवारी । नगर के नबीपुर स्थित आंबेडकर भवन (नगर पालिका कार्यालय) में शुक्रवार शाम चार बजे से व्यापारियों की बैठक हुई। इसमें व्यापारियों ने अपनी-अपनी समस्याएं व सुझाव दिए। नगर अध्यक्ष कविता पासी व अधिशासी अधिकारी रामसिंह ने सभी समस्याओं का जल्द निस्तारण का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी ने बताया कि शासन ने नगर पालिका का चयन वैश्विक नगरोदय योजना के तहत किया है। योजना के तहत 25 करोड़ मिलेगा। इस धनराशि से नगर में पार्क, चौराहों का सौंदर्यीकरण, भरवारी और मूरतगंज में सीसीटीवी कैमरे लगवाने के साथ ही नगर पालिका कार्यालय के सामने एक बीघे भूमि में शॉपिंग माल व बारात घर, मंडी समिति भरवारी के सामने स्विमिंग पुल, मोक्षधाम का सौंदर्यीकरण, सड़क निर्माण व दो और दाहसंस्कार के लिए शेड बनाए जाएंगे।
योजना में शामिल होने का पूरा श्रेय व्यापारियों व गृहकर दाताओं को देते हुए ईओ ने बताया कि पिछले वित्तीय वर्ष में नगर निकाय ने 63 लाख रुपये टैक्स वसूला था। व्यापार मंडल के प्रांतीय वरिष्ठ महामंत्री रमेश अग्रहरि ने बैठक में हुई चर्चाओं, सुझावों के साथ ही कराए जाने वाले कार्यों की प्रगति के बाबत अगली बैठक में जानकारी ली जाएगी। बैठक में जिलाध्यक्ष प्रवेश कुमार केसरवानी, ज्योति केसरवानी, कविता केसरवानी, राजेश अग्रहरि, शादाब सहित अन्य कई गणमान्य व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें