फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्यों में लापरवाही बरतने पर होगी कार्रवाई

Fri, 01 Jun 2018 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
news
विज्ञापन

विज्ञापन
 आयुक्त एवं निदेशक हथकरघा वस्त्रोद्योग तथा जिले के नोडल अफसर रमारमण ने दौ दिवसीय दौरे के आखिरी दिन गुरुवार को अस्पताल, तहसील, थाने के साथ ही कई विकास परियोजनाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सरकार की मंशा के अनुरूप काम करने का निर्देश दिया। चेताया कि विकास कार्यों के अनुपालन में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

सुबह दस बजे सबसे पहले आयुक्त ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चरवा का निरीक्षण किया। यहां शौचलय में पसरी गंदगी, परिसर में जलभराव देख साथ रहे डीएम मनीष कुमार वर्मा ने कड़ी नाराजगी जाहिर की। मरीजों की शिकायत पर एक और डॉक्टर की नियुक्ति का निर्देश सीएमओ को दिया। आयुक्त ने यहां वार्डों में भर्ती महिला मरीजों से स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में पूछताछ किया। इसके बाद चरवा थाने पहुंचे आयुक्त  ने कानून-व्यवस्था की समीक्षा की। एसपी प्रदीप गुप्ता ने बताया कि फिलहाल क्षाना क्षेत्र में कोई बड़ी वारदात नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयुक्त ने पुलिस कर्मियों को थाने पर फरियादियों के साथ अच्छे व्यवहार की ताकीद दी। इसके बाद नोडल अफसर ने मनौरी-भरवारी मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य चेक किया। उन्होंने एक्सईएन पीडब्ल्यूडी को मार्ग पर पड़ने वाले अस्पताल और स्कूल के समीप स्प्ीड ब्रेकर बनवाने का निर्देश दिया। भरवारी स्थित कौशल विकास विकास प्रशिक्षण संस्थान पहुंचकर प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी ली। नोडल अधिकारी ने सिराथू तहसील की भी हकीकत खंगाली। एसडीएम कार्यालय, सप्लाई आफिस, चुनाव कार्यालय, अभिलेखागार का बारीकी के साथ निरीक्षण किया। दस्तावेजाें के रख-रखाव में लापरवही पाए जाने पर नाराजगी जताया। तहसील के जिम्मेदारों को काम करने के तरीके में सुधार लाने का निर्देश दिया। कहा कि जन समस्या से जुड़ी शिकायताें का प्राथमिकता के साथ निस्तारण कराया जाए। खतौनी की फीस पर मनमानी वूसली पर भी गहरी नाराजगी ब्यक्त की। चेताया कि दोबारा शिकायत मिली तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नोडल अफसर के साथ डीएम-एसपी के अलावा सीडीओ इंद्रसेन सिंह, एसडीएम सिराथू ज्योति मौर्या, तहसीलदार बीडी गुप्ता के साथ सैनी कोतवाल राकेश तिवारी मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें