कौशांबी में सभा को संबोधित करते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य।
- फोटो : अमर उजाला।
निकाय चुनाव में जीत का मंत्र दे गए डिप्टी सीएम
डिप्टी सीएम की जनसभा निकाय चुनाव में उतरे भाजपा प्रत्याशियों के लिए संजीवनी मानी जा रही है। अपने 25 मिनट के संबोधन में उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को ताकत का अहसास कराते हुए जोश और उत्साह भर दिया। साथ ही निकाय चुनाव में बगावत अथवा भितरघात करने वालों को खुले मंच से चेतावनी भी दी।
जिले में दो नगर पालिका और आठ नगर पंचायत समेत दस निकाय हैं। टिकट को लेकर सभी निकाय में भाजपाई गुटों में बंटे हुए हैं। इससे लगभग हर सीट का चुनाव फंसा माना जा रहा है। कई निकायों में तो टिकट कटने से नाराज कई दावेदार बागी होकर चुनावी समर में कूदे हुए हैं। प्रत्याशियों को विपक्ष से पहले अपनों से ही जूझना पड़ रहा है। गुटबाजी व बगावत पर डिप्टी सीएम ने प्रत्याशियों से कहा कि चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधयों में लिप्त रहने वालों की सूची तैयार कर मेरे पास भेजिएगा।
बंद कमरे में की प्रत्याशियों से मंत्रणा
सभा स्थल के पीछे ही लोनिवि का गेस्ट हाउस है। सभा समाप्त होने के बाद केशव सीधे गेस्ट हाउस पहुंचे। वह पर उन्होंने एक-एक प्रत्याशियों के साथ मंत्रणा की। चुनाव में कमजोरी और ताकत के साथ ही जीत की राह में रोड़ा बनने वालों की जानकारी ली।