फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी सीएम केशव मौर्या शहजादपुर आएंगे आज

विज्ञापन
deputy cm - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
सिराथू। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या शुक्रवार को शहजादपुर आएंगे। यहां वह गंगा में पुल का शिलान्यास करने के बाद अगस्त क्रांति के अवसर पर कौशाम्बी विकास परिषद द्वारा आयोजित सैनिक सम्मान समारोह में शिरकत करेंगे। उनके आगमन की तैयारियों को लेकर प्रशासन जुटा रहा।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या शुक्रवार को 11 बजे हैलीकाप्टर से शहजादपुर पहुंचेंगे। सबसे पहले वो गंगा नदी पर 250 करोड़ रूपये की लागत से बनने वाले पुल का शिलान्यास करेंगे। इसके बाद दुर्गा भारी सभागार के बगल में आयोजित सैनिक समारोह में पूर्व सैनिको को सम्मनित करेंगे। समारोह को भव्य रूप देने के लिए बड़ा पंडाल बनाया गया है। मंच पर बैठने के लिए 20 लोगो की व्यवस्था की गई है। वीआईपी के लिए दो सौ तथा पांच हजार सामान्य लोगों के बैठने का इंतजाम किया गया है। सैनिक सम्मान के बाद डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या जिले के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी गेस्ट हाउस में करेंगे।
इस बैठक को लेकर प्रशासनिक गलियारे में हड़कप का महौल बना हुआ है। एसडीएम सिराथू ज्योति मौर्या ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारी पूरी हो गई है। कार्यक्रक के दौरान सुरक्षा के भी चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें