फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलित उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेसियों ने रखा उपवास

Mon, 09 Apr 2018 11:36 PM IST
कौशाम्बी ब्यूरो
विज्ञापन
कौशाम्बी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो,कौशाम्बी
विज्ञापन
मंझनपुर। दलित उत्पीड़न के खिलाफ सोमवार को जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ओसा स्थित रैन बसेरा में आंबेडकर प्रतिमा के सामने करीब चार घंटे तक उपवास पर बैठे रहे। पार्टी पदाधिकारियों ने दलितों के आंदोलन को हिंसक रूप देने के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन



इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष तलत अजीम ने कहा कि दलित समाज के लोग शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे थे। भाजपाइयों ने बीच में घुसकर आंदोलन को हिंसक बना दिया। इसकी वजह से तमाम लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। उन्होंने कहा कि भाजपा के इशारे पर पुलिस अब देश भर में दलितों को प्रताड़ित कर रही है। उत्पीड़न कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके खिलाफ आवाज बुलंद की जाएगी। अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मंत्री मतेश सोनकर ने कहा कि भाजपा समाज में फूट डालने की राजनीति करती है। इस दल की सरकार जहां भी है, वहां दलितों को परेशान किया जा रहा है। समाज का कोई भी वर्ग भाजपा शासन से संतुष्ट नहीं है। मोर्चा के प्रदेश महासचिव महेंद्र गौतम ने कहा कि भाजपा की समाज को बिखेरने की योजना को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। कांग्रेस समाज को एकता के बंधन में बांधने का काम करेगी। इस मौके पर राजेंद्र त्रिपाठी, अतुल योगी, देवेश श्रीवास्तव, मुमताज सिद्दीकी, शिवमूर्ति त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें