फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन बहाली की मांग जायज ः कुशल

Sat, 17 Dec 2016 12:54 AM IST
कौशाम्बी ब्यूरो
विज्ञापन
demonstration
विज्ञापन
अटेवा पेंशन बचाओ मंच के सदस्यों और पदाधिकारियाें ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया। सरकार को चेतावनी दी कि यदि पुरानी पेंशन बहाल न हुई तो आंदोलन होगा। कहा कि लखनऊ में शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान उनका साथी इसी मांग को लेकर शहीद हुआ। इसका खामियाजा सरकार को भुगतना होगा। मंच के जिला संयोजक कुशल सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली की मांग जायज है और यह शिक्षकों का अधिकार भी है।
विज्ञापन


सरकार उनकी बात को सिरे से खारिज कर रही है, इसे मंच कभी बर्दाश्त नहीं करेगा। संयोजक ने  हरिश्चंद्र भाष्कर की अगुवाई में मुख्यमंत्री को संबोधित छह सूत्रीय मांगों का ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा गया। इसी तरह विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक शुक्रवार को मंझनपुर में हुई। पदाधिकारियों ने पुरानी पेंशन बहाली एवं पुलिस की पिटाई से मौत के मुंह में समाए शिक्षक के परिजनों को नौकरी व मुआवजा दिलाने पर जोर दिया। मुख्यमंत्री को संबोधित मांगों का ज्ञापन कलक्ट्रेट में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा गया। इस मौके पर अजय कुमार पांडेय, दीपक द्विवेदी, मायापति त्रिपाठी, संदीप शर्मा, श्रीकांत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें