फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवार गिरी, किसान की मौत

Sat, 17 Dec 2016 12:54 AM IST
कौशाम्बी ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर गांव में बृहस्पतिवार रात कच्ची दीवार के मलबे में दबने से एक किसान ही मौत हो गई। महेवाघाट थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव का रहने वाला भोला निषाद (65) पुत्र शिवनंदन निषाद किसान है। घर के बगल खेत में भोला बैगन और मिर्च की फसल तैयार कर रखा है। बृहस्पतिवार शाम सोसाइटी से खाद लाने के बाद खेत में डालकर वह छप्पर के नीचे अलाव ताप रहा था। बताया जाता है कि इसी दौरान कच्ची दीवार भरभराकर भोला के ऊपर गिर गई। मलबे में दबने से किसान की मौत हो गई। किसान की मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें