फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर विधवा से महीने भर की दरिंदगी

विज्ञापन
rape - फोटो : logo
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर विधवा से महीने भर की दरिंदगी
विज्ञापन

महेवाघाट इलाके का मामला, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। महेवाघाट इलाके की एक विधवा के साथ शादी का झांसा देकर पड़ोसी ने साल भर तक दरिंदगी की। विवाह का दबाव बनाने पर उसे जान से मार डालने की धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

महेवाघाट क्षेत्र की महिला ने बताया कि उसके पति की करीब दो साल पहले मौत हो चुकी है। पति की मौत के बाद पड़ोसी बहाने से उसके करीब आ गया। शादी का झांसा देकर 12 अप्रैल से लेकर 12 मई 2019 के बीच कई बार दुराचार किया। इधर बीच विधवा ने विवाह का दबाव बनाना शुरू किया तो आरोपी वादे से मुकर गया। उसने कहीं भी शिकायत करने पर महिला को जान से मार डालने की धमकी भी दी। इससे नाराज पीड़ित महिला ने दो दिन पहले मामले की शिकायत एसपी से कर दी। एसपी प्रदीप गुप्ता के निर्देश पर बुधवार को पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। साथ ही उसकी तलाश भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें