फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: जौहर विश्वविद्यालय के भवनों को तोड़ने की कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग

विज्ञापन
अपनी मांगों को लेकर कलक्ट्रेट में जन अ​धिकार पार्टी के पदा​धिकारियों ने प्रदर्शन किया। संवाद
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा ने मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय, रामपुर के 38 भवनों को ध्वस्त किए जाने की प्रस्तावित कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग उठाई है। सोमवार को अल्पसंख्यक सभा के पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष कासिम हुसैन के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में बताया कि विश्वविद्यालय हजारों छात्रों, शिक्षकों, कर्मचारियों और स्थानीय लोगों के भविष्य से जुड़ा है। ऐसे में किसी भी प्रशासनिक या कानूनी कार्रवाई में शिक्षा और छात्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए।
संगठन का कहना है कि भवनों को गिराने का आदेश छात्रहित में नहीं है और इसे निरस्त कर वैधानिक प्रक्रिया के तहत समाधान निकाला जाना चाहिए। सपा अल्पसंख्यक सभा ने राज्यपाल से हस्तक्षेप कर प्रस्तावित कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। इस दौरान अनवार अहमद, जीशान अहमद, काजिम अब्बास, सफीक नगियामई, सफीक अहमद अब्दुल, मुजीब मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें