मंझनपुर चौराहे पर लगी खीरे की दुकान। संवाद
तापमान बढ़ने के साथ ही बाजार में खीरे की मांग तेजी से बढ़ गई है। गर्मी से राहत पाने और शरीर को ठंडक देने के लिए लोग खीरे का अधिक सेवन कर रहे हैं। बाजार व चौराहों में सड़क किनारे लगे ठेलों दिनभर भीड़ लगी रहती है।
दुकानदार रमेश, पप्पू और सहिल का कहना है कि पिछले कुछ दिनों में खीरे की बिक्री में काफी बढ़ोतरी हुई है। मौजूदा समय में खीरा 40 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। सुबह से ही ग्राहक आने लगते हैं और दोपहर तक लगातार बिक्री होती रहती है।
गर्मी बढ़ने के साथ आने वाले दिनों में मांग और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। खीरा शरीर को ठंडक देने के साथ ही पानी की कमी को भी दूर करता है, इसलिए लोग इसे ज्यादा पसंद कर रहे हैं। कई लोग इसे सलाद के रूप में तो कई लोग नमक-मिर्च के साथ सीधे खा रहे हैं।