फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: ऑटो की टक्कर से पैदल घर जा रही महिला सफाई कर्मी की मौत

Thu, 19 Mar 2026 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
संदीपनघाट कोतवाली के मलाक मोइनउद्दीनपुर गांव के पास बुधवार सुबह करीब 10 बजे पैदल घर लौट रही महिला सफाई कर्मी की ऑटो की टक्कर से मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

मलाक मोइनउद्दीनपुर निवासी अंगद सरोज के मुताबिक उनकी मां रामकली (55) पास के देवेश अस्पताल में सफाई का काम करती थीं। बुधवार सुबह काम खत्म कर वह पैदल घर लौट रही थीं। इसी दौरान गांव के बाहर जीटी रोड पर पीछे से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित ऑटो ने उन्हें टक्कर मार दी।
हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने एंबुलेंस से महिला को पीएचसी मूरतगंज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष इंद्रदेव सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना की छानबीन की जा रही है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें