फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: ठंड में कफ सिरप की बढ़ी मांग, मरीजों से ज्यादा नशेड़ी कर रहे प्रयोग

विज्ञापन
विज्ञापन
सर्दी बढ़ने के साथ ही कफ सिरप की बिक्री बढ़ गई है। जानकारों का कहना है कि खांसी के मरीजों से ज्यादा कफ सीरप का सेवन नशेड़ी कर रहे हैं।
विज्ञापन


करारी, भरवारी, सिराथू, पश्चिम शरीरा, सरायआकिल कस्बे में कफ सिरप की ज्यादा खपत हो रही है। बताया जा रहा है कि नशेड़ी सस्ती डोज लेने के लिए दुकानों से कोडिनयुक्त कफ सिरप की दो से तीन शीशी एक बार में ही गटक जाते हैं। खास बात यह है कि सिरप के सेवन से मुंह से महक भी नहीं आती है।

दवा कारोबारी के अनुसार, सिरप की एक शीशी पर करीब 15 से 20 रुपये तक मुनाफा होने से मेडिकल स्टोर पर प्रचुर मात्रा में कफ सिरप उपलब्ध हैं। कोरेक्स-डीएक्स, बेनाड्रिल, फेंसाड्रिल, कफेक्स, एस्कोरिल आदि में अल्प मात्रा में एल्कोहल या कोडिन होता है।
विज्ञापन


एक दवा कारोबारी ने दावा किया है कि जिले में प्रतिदिन सात लाख रुपये की सिरप की बिक्री हो रही है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. सुएब अंसारी ने कहा कि नॉरकोटिक्स श्रेणी की कई दवाएं जीवन रक्षक हैं।

इन्हें मरीज की स्थिति के अनुसार डोज निर्धारित कर दिया जाता है। इन दवाओं के लिए डॉक्टर का पर्चा अनिवार्य है। मनमाने तरीके से मेडिकल स्टोर से ये दवाएं लेकर सेवन करना हानिकारक है। कोडिन आधारित दवाओं का ज्यादा सेवन याददाश्त को खत्म कर सकता है। बिना डॉक्टर की सलाह से इसे नहीं लेना चाहिए।


डॉक्टर के पर्चे पर ही दवा देने का नियम

कोडिनयुक्त सिरप, ट्रामाडोल, अल्प्राजोलम, क्लोनाजेपॉम, डाइजापॉम, निट्राजेपॉम, पेंटाजोसिन आदि दवाएं बिना डॉक्टर के पर्चे के बिक्री पर पाबंदी है। इसके बाद भी ये दवाएं आसानी से मिल जाती हैं। दो दिन से बदले मौसम के चलते जिला अस्पताल व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दिल के रोगियों की संख्या में इजाफा हुआ है। इन दिनों 70 से 80 मरीज पहुंच रहे हैं। इनमें से अधिकांश को हाई ब्लड प्रेशर और सीने में दबाव की शिकायत है।

कप सिरप अधिक सेवन से क्या समस्या हो सकती है
करारी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. बद्री विशाल ने बताया कि कफ सिरप अधिक मात्रा में लेने से पेशाब करने में कठिनाई, शरीर और मन का वियोग, मतिभ्रम और संवेदी जागरूकता में वृद्धि जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं। ये लक्षण 72 घंटे तक रह सकते हैं। लंबे समय तक कफ सिरप के सेवन से अनिद्रा, याददाश्त और एकाग्रता में कठिनाई, लीवर की क्षति, कोमा और यहां तक कि मृत्यु भी हो सकती है।
विज्ञापन





कोडिनयुक्त व प्रतिबंधित कफ सिरप की बिक्री करने वाले की जांच की जा रही है। प्रतिबंधित दवा की बिक्री करते पाए जाने पर लाइसेंस निरस्त कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। - माधुरी सिंह औषधि निरीक्षक, कौशाम्बी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें