सहालग में कपड़ों के साथ घरेलू सामानों से जुड़ी दुकानों पर भी खरीदारों की भीड़ जुट रही है। बेटियों को उपहार में देने के लिए अलमारी व संदूक की दुकानों पर बुकिंग तेज हो गई है। इससे दुकानदारों के चेहरे भी खिल उठे हैं।
करारी कस्बा के मंझनपुर व भरवारी मार्ग पर संदूक व अलमारी की कई दुकानें हैं। दुकान संचालक मकसूद और अभिषेक कुमार ने बताया कि प्रतिदिन 15 से 17 बड़े और 25 से 30 छोटे बक्सों की बिक्री हो जाती है। इसी तरह अलमारी की बुकिंग में तेजी आई है।
दुकानदार हरियाले ने बताया कि सहालग में उनके यहां 3500 से लेकर 8500 रुपए तक के अलग-अलग डिजाइन के संदूक व 5500 से लेकर 25,800 रुपए तक की कीमत की अलमारी उपलब्ध हैं।
भैला मकदूमपुर के जसवंत लोधी ने बताया कि अप्रैल में बेटी की शादी है। दहेज में देने के लिए धीरे-धीरे सामान इकट्ठा करना शुरू कर दिया है। वैसे तो सारा सामान महत्वपूर्ण होता है, लेकिन आलमारी, बड़ा व छोटा संदूक बहुत ही जरूरी होता है। आज उन्होंने 15 हजार रुपए की आलमारी व छह हजार का बक्सा खरीदा है।