फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: पेट्रोल महंगा हुआ तो बढ़ गई बैटरी स्कूटी की मांग

Sun, 07 Jun 2026 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों का असर अब वाहन बाजार पर साफ दिखाई देने लगा है। ईंधन पर बढ़ते खर्च से परेशान लोग तेजी से बैटरी से चलने वाली स्कूटी को अपना रहे हैं, जिससे इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में वृद्धि दर्ज की गई है।
विज्ञापन

पेट्रोल-डीजल के लगातार बढ़ते दामों ने लोगों को वैकल्पिक परिवहन साधनों की ओर आकर्षित किया है। कम खर्च, आसान संचालन और पेट्रोल पंप के झंझट से मुक्ति मिलने के कारण बैटरी स्कूटी की मांग तेजी से बढ़ी है। जिले के छोटे-बड़े शोरूमों में प्रतिदिन 20 से 25 इलेक्ट्रिक स्कूटी की बिक्री हो रही है।
करारी के रहने वाले मदन सिंह और जूही जायसवाल ने बताया कि उन्होंने भी अपने बच्चों के लिए बैटरी स्कूटी खरीदा है। इनका मानना है कि रोजमर्रा के आवागमन में 150 से 200 रुपये तक पेट्रोल पर खर्च हो जाता है, जिससे घरेलू बजट प्रभावित होता है।
विज्ञापन

करारी के मंझनपुर रोड स्थित ई-स्कूटी विक्रेता मदन सिंह ने बताया कि पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के कारण लोग तेजी से इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर रुख कर रहे हैं, जिससे बिक्री में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।
छात्र-छात्राओं व शिक्षकों का रुझान ज्यादा
ई-स्कूटी की तरफ सबसे ज्यादा रुझान छात्राओं, नौकरीपेशा युवाओं और महिलाओं में देखने को मिल रहा है। नगर की रहने वाली कॉलेज छात्रा रूबी, सोनम और सरिता ने बताया कि पहले हर हफ्ते पेट्रोल भरवाने में काफी खर्च हो जाता था, लेकिन अब बैटरी स्कूटी से खर्च आधा रह गया है। शिक्षिका नायाब अंजुम, रजनी केसरवानी ने कहा कि अब पेट्रोल पंप पर लाइन लगाने की जरूरत नहीं पड़ती।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें