फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: अधिवक्ता सुरक्षा कानून की मांग तेज

Wed, 03 Dec 2025 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
कौशाम्बी कचहरी में अधिवक्ता सुरक्षा कानून की मांग अ​धिवक्तागण- संवाद
विज्ञापन
संसद के शीतकालीन सत्र में अधिवक्ता सुरक्षा विधेयक पारित कराए जाने की मांग को लेकर मंगलवार को कौशाम्बी कचहरी में वकीलों का हुजूम उमड़ पड़ा। आल इंडिया रूरल बार एसोसिएशन के बैनर तले राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल एवं राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार तिवारी महेश के नेतृत्व में अधिवक्ता सुरक्षा यात्रा जब कौशाम्बी पहुंची, तो अधिवक्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन

मॉडल डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के लाइब्रेरी हॉल में आयोजित आमसभा में वक्ताओं ने विधेयक को शीतकालीन सत्र में लाने की मांग उठाई। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि यदि इस सत्र में विधेयक पेश न हुआ तो अधिवक्ता आंदोलन तेज करेंगे। महासचिव ने बताया कि सुरक्षा विधेयक में युवा अधिवक्ताओं के लिए कल्याणकारी कदम और वरिष्ठ अधिवक्ताओं के लिए पेंशन का प्रस्ताव शामिल है।
सभा की अध्यक्षता दिलीप पांडेय ने तथा संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता सत्येंद्र नाथ मिश्र ने किया। संघर्ष में योगदान देने वाले कई अधिवक्ताओं को मानपत्र देकर सम्मानित किया गया। बड़ी संख्या में अधिवक्ता नारेबाजी करते हुए कानून लागू करने की मांग को मुखर करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें