फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएलएड: ढूढ़े नहीं मिल रहे अभ्यर्थी, 15 तक चलेगी ऑनलाइन प्रक्रिया

Thu, 11 Dec 2025 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में बीते छह वर्ष से परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों की कोई भर्ती नहीं आई है। इसके चलते डीएलएड में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी रुचि नहीं ले रहे हैं। 24 नवंबर से डीएलएड प्रथम सेमेस्टर में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई थी। ऐसे में अभ्यर्थियों की तरफ से रुचि लेने के कारण निजी कॉलेज संचालकों ने सीट भरने के लिए हाथ-पांव मारना शुरू कर दिया हैं।
विज्ञापन

परीक्षा नियामक प्राधिकरण, प्रयागराज से शैक्षिक सत्र 2026-27 के प्रथम सेमेस्टर में दाखिले के लिए ऑनलाइन पोर्टल चालू कर दिया गया। 15 दिसंबर तक दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन हो रहे हैं। शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 16 दिसंबर है। आवेदन की प्रति विद्यार्थी 18 दिसंबर तक ऑनलाइन प्राप्त कर सकेंगे।
दाखिले की अंतिम तिथि नजदीक आते ही निजी कॉलेज संचालक सीट भरने की जुगत में लग गए हैं। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को 5700 रुपये प्रति सेमेस्टर फीस जमा करनी होती है। जबकि निजी कॉलेजों में चार गुना से अधिक फीस वसूली जाती है। जिले में डायट और 24 निजी डीएलएड कॉलेज संचालित हैं।
विज्ञापन

पश्चिमशरीर निवासी अतुल कुमार ने बताया कि डायट मिलने पर ही दाखिला लेंगे अन्यथा की स्थिति में निजी कॉलेज से डीएलएड करने का कोई औचित्य नहीं हे। भविष्य में भर्ती कब आएगी, यह भी पता नहीं है। वहीं प्रशिक्षु अमन सिंह ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2017-19 के बैच से डीएलएड किया था। प्रदेश में वर्ष 2018 से परिषदीय स्कूलों की शिक्षक भर्ती नहीं आई है। ऐसे में डीएलएड करने का लाभ नहीं दिख रहा है।
सरकार को पहले नई शिक्षक भर्ती लानी चाहिए। प्रशिक्षु ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि उन्होंने दो वर्ष पहले डीएलएड कोर्स किया था। अब फिर से डीएलएड में प्रवेश करवाए जा रहे हैं। जबकि शिक्षक भर्ती की ओर किसी ने ध्यान नहीं दिया। अगर भर्ती ही नहीं आएगी तो फिर डीएलएड करने से कोई लाभ नहीं है।

कोटडीएलएड में लगभाग 1800 सीटें हैं। अधिक से अधिक अभ्यर्थी प्रवेश लें, इसके लिए प्रयास किया जा रहा है। निजी काॅलेजों को भी सीटों को भरने के लिए प्रयास करने चाहिए, ताकि अधिकतर अभ्यर्थी डीएलएड का प्रशिक्षण करके शिक्षक बनने की प्रारंभिक योग्यता रखने के लिए पात्र हो जाए। फिलहाल अभी आवेदन की प्रक्रिया चल रहा है। इसके बाद प्रवेश होगा।- निधि शुक्ला, प्राचार्य डायट
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें