फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: भरवारी स्टेशन पर ट्रेनों की लेटलतीफी, यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें

Sun, 05 Oct 2025 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर शनिवार को ट्रेनों की लेटलतीफी यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बनी रही। संगम एक्सप्रेस पौने घंटे लेट रही, जबकि महानंदा एक्सप्रेस ने सवा घंटे तक यात्रियों को इंतजार कराया। धूप में प्लेटफॉर्म पर बैठे यात्री पसीना बहाते रहे और समय पर अपने गंतव्य तक न पहुंच पाने की वजह से कामकाज प्रभावित हुआ।
विज्ञापन

भरवारी से कानपुर की ओर सुबह मेमो, चौरीचौरा और महानंदा एक्सप्रेस रवाना होती हैं। सुबह की पहली ट्रेन मेमो करीब पंद्रह मिनट की देरी से पहुंची। इसके बाद चौरीचौरा एक्सप्रेस 18 मिनट देर से आई।
लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को महानंदा एक्सप्रेस का इंतजार सबसे ज्यादा खल रहा था। तय समय 9:55 बजे की बजाय यह ट्रेन 11.08 बजे पहुंची। मंझनपुर के राजेश, अजय और मनीष ने बताया कि समय पर कामकाज निपटाने के लिए ट्रेन से कानपुर जाना था लेकिन लेटलतीफी ने पूरा कार्यक्रम बिगाड़ दिया। इंटरसिटी एक्सप्रेस भी यात्रियों को निराश करती दिखी।
विज्ञापन

प्रयागराज जाने वाले अखंड, श्रेयांश और पीयूष ने बताया कि ट्रेन पहले 20 मिनट लेट थी। बाद में यह 33 मिनट की देरी से आई। यात्री शेड के नीचे उमस और धूप में इंतजार करना मुश्किल हो गया। शाम के वक्त बिसारा निवासी राजू, अनुराग और रोहित सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस की राह देख रहे थे। यह ट्रेन 4:44 बजे की बजाय 5:53 बजे पहुंची। लगातार हो रही देरी से यात्रियों में रोष व्याप्त रहा।
ट्रेनों के संचालन का काम मुख्यालय स्थित कंट्रोल का है। इस पर बात करने के लिए हम अधिकृत नहीं हैं। ट्रेनों के आने-जाने की जो सूचना मिलती है, हम उसे प्रसारित करते हैं। - डीएन यादव, स्टेशन अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें