फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिफॉल्टर नलकूप किसानों को सरचार्ज में मिलेगी माफी

विज्ञापन
Defaulter tubewell farmers will get forgiveness in surcharge
विज्ञापन
मंझनपुर। बिजली विभाग ने पिछले दिनों किसान आसान किश्त योजना की शुरुआत की थी। योजना के तहत निर्धारित किश्त जमा नहीं करने से डिफाल्टर घोषित हो चुके किसानों को 31 जनवरी 2020 तक का मूल बकाया व इसके बाद के मासिक बिल पर लगे सरचार्ज का भुगतान करने के लिए सरकार ने एक मौका दिया है। इससे उनके आगामी बकाए पर लगने वाले सरचार्ज को माफ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में नलकूप किसानों की बड़ी बकायेदारी चल रही है। बीते दिनों शासन की ओर से किसान आसान किश्त योजना शुरू की गई थी। इसके तहत किसान आसान किश्तों में अपनी बकाये को जमा कर सकते थे। इसके लिए बड़ी संख्या में किसानों ने आवेदन भी किया था। लेकिन कुछ कारणवश बहुत से किसान पूरी किश्त नहीं दे सके और डिफॉल्टर की श्रेणी में आ गए। अब ऐसे किसानों को एक और मौका दिया गया है।
डिफाल्टर हो चुके ऐसे किसान जो 31 जनवरी 2020 तक के मूल बकाये एवं इसके बाद के महीने के सभी मासिक बिल का सरचार्ज सहित पूर्ण भुगतान कर देते हैं तो 31 जनवरी 2020 तक के बकाये पर लगे सरचार्ज में छूट प्रदान की जाएगी। अधीक्षण अभियंता सुशील कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि किसान इसका लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें