फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहीउद्दीनपुर में 11.10 करोड़ की लागत से बनेगा आईटीआई कॉलेज

विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। चायल विधानसभा के मोहीउ्ददीनपुर गांव में पंडा चौराहे के पास 11 करोड़ 10 लाख की लागत से आईटीआई कॉलेज का निर्माण होगा। रविवार को चायल क्षेत्र के भाजपा विधायक संजय कुमार गुप्ता व पार्टी की जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी ने भूमि पूजन कर कॉलेज का निर्माण शुरू कराया। विधायक ने कहा कि तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में यह कॉलेज मील का पत्थर साबित होगा।
विज्ञापन

चायल विधायक ने बताया कि इस क्षेत्र के लोगों को रोजगारपरक तकनीकी शिक्षा मुहैया कराने के लिए मुख्यमंत्री से उन्होंने एक आईटीआई कॉलेज की मांग की थी। उनकी मांग पर सीएम ने पिछले दिनों चायल क्षेत्र में एक आईटीआई कॉलेज के निर्माण कराने की घोषणा कर दी थी। इसी क्रम में मोहिद्दीनपुर के पंडा चौराहा पर रविवार को भूमि पूजन कर निर्माण शुरू कराया गया। बताया कि कार्यदायी संस्था पीडब्ल्यूडी द्वारा कॉलेज भवन का निर्माण किया जाएगा। इस मौके पर भाजपा के जिला महामंत्री दीपचंद दिवाकर, जिला मंत्री संगीता सरोज, उमेश चंद्र केसरवानी जिला पंचायत सदस्य शिव मोहन मौर्या, मंडल अध्यक्ष मनोज शुक्ला, उपेंद्र द्विवेदी, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुनील मिश्रा समेत तमाम पार्टी कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें