फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिहाड़ी हड़पने पर एफआईआर

Mon, 24 Dec 2018 12:47 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर/बारा। कौशाम्बी ब्लॉक के सोंधिया ग्राम प्रधान पर एक ठेकेदार ने दिहाड़ी की रकम हड़पने का आरोप लगाया है। उसकी तहरीर पर पुलिस ने आरोपी प्रधान के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कौशाम्बी कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर बड़गांव का बुद्धीलाल पुत्र भगवती प्रसाद ठेका लेकर भवन निर्माण कराता है। उसने बताया कि अक्तूबर में उसने सोंधिया प्रधान के कहने पर कई शौचालय, नाली, चहारदीवारी आदि का निर्माण कराया था। मजदूरी का 1.50 लाख रुपया बकाया है।

पीड़ित के मुताबिक अभी तक प्रधान राकेश सरोज रकम देने के लिए बजट आ जाने की बात कह रहा था। अब वह रुपया मांगने पर जान से मार डालने की धमकी देता है। कहीं भी शिकायत करो तो फोन करके धमकाता है। प्रधान की दादागीरी से परेशान पीड़ित ने दो दिन पहले एसपी से शिकायत की। एसपी के निर्देश पर शनिवार को कौशाम्बी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। मामले में एसपी प्रदीप गुप्ता का कहना है कि प्रकरण की बारीकी से जांच करके कार्रवाई करने का निर्देश विवेचक को दे दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें