फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: सजा बाजार, रंग-रोगन से दुकानों की बढ़ी रौनक

Sun, 12 Oct 2025 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
करारी कस्बा ​स्थित दुकान में पेंट खरीदते ग्राहक।  संवाद
विज्ञापन
दीपावली का पर्व नजदीक आते ही लोगों ने घरों, प्रतिष्ठानों और कार्यालयों की रंगाई-पुताई का कार्य शुरू कर दिया है। बाजारों में चूना, पेंट, नील और ब्रश जैसी सामग्रियों की मांग बढ़ गई है।
विज्ञापन


दुकानदारों ने बताया कि दीपावली को देखते हुए सभी प्रकार की सामग्री का स्टॉक रख लिया गया है, ताकि मांग बढ़ने पर ग्राहकों को दिक्कत न हो। फिलहाल बाजार धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रहा है। 20 अक्तूबर को मनाई जाने वाली दीपावली को लेकर नगर से लेकर गांव तक लोग अपने घरों और दुकानों को संवारने में जुटे हैं।
बोले दुकानदार
दीपावली को देखते हुए रंगाई-पुताई की सामग्री की बिक्री शुरू हो गई है। पूर्व वर्षों की मांग के अनुसार, पहले से ही पर्याप्त स्टॉक रख लिया गया है। इस बार पेंट औरर चूना के दामों में खास अंतर नहीं है। - राज जायसवाल
विज्ञापन

इस बार अभी चूना और डिस्टेंपर का व्यापार थोड़ा सुस्त है। शहर में डिस्टेंपर व पेंट की मांग अधिक है, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में अब भी चूने की पुताई सबसे ज्यादा होती है। हमने तीनों ही सामग्रियों को पर्याप्त मात्रा में मंगाकर रख लिया है। - बोध नारायण अग्रहरि

करारी कस्बा स्थित दुकान में पेंट खरीदते ग्राहक।  संवाद

करारी कस्बा स्थित दुकान में पेंट खरीदते ग्राहक।  संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें