फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संक्रमित महिला की मौत, 24 लोग मिले पॉजिटिव

विज्ञापन
Death of infected woman, 24 people found positive - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
संक्रमित महिला की मौत, 24 लोग मिले पॉजिटिव
विज्ञापन

270 संदिग्ध व्यक्तियाें का स्वॉब सैंपल केजीएमसी लखनऊ भेजा गया, 820 लोगों की एंटीजन जांच कराई गई
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। जिले में कोरोना का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को भी जिले में 24 लोग संक्रमित मिले। इनमें महामारी विशेषज्ञ भी शामिल हैं। वहीं दूसरी ओर प्रयागराज के एसआरएन स्थित कोविड-3 अस्पताल में भर्ती कोरोना पीड़ित एक महिला की मौत हो गई। शव का अंतिम संस्कार कराने के साथ ही प्रशासन नए मिले संक्त्रस्मितों के इलाज की तैयारी में जुट गया है।
सीएमओ डॉ. पीएन चतुर्वेदी ने बताया कि डायबिटीज एवं ब्लेड प्रेशर समेत कई अन्य बीमारियों से ग्रसित नेवादा क्षेत्र की 40 वर्षीय एक महिला की इलाज के दौरान प्रयागराज के एसआरएन में 19 अगस्त को कोविड जांच हुई थी। पॉजिटिव निकलने के बाद उसे वहीं एल.3 अस्पताल में भर्ती कर इलाज कराया जा रहा था। रविवार को अस्पताल में ही महिला की मौत हो गई। दूसरी तरफ जिले के विभिन्न हिस्सों में शिविर लगाकर करीब 1090 संदिग्धों की जांच कराई गई। इनमें 270 संदिग्धों का स्वॉब सैंपल लिया गया। आरटीपीसीआर जांच के लिए केजीएमसी लखनऊ भेज दिया गया। जबकि 820 लोगों एंटीजन जांच कराई गई। लैब से आई रिपोर्ट व एंटीजेन की जांच में कुल 24 लोग पॉजिटिव मिले। इनमें सीएमओ दफ्तर में कार्यरत महामारी विशेषज्ञ ,मंझनपुर स्थित एक डायग्नोस्टिक सेंटर के दो कर्मचारी शामिल हैं। इनके अलावा मंझनपुर क्षेत्र के नौ अन्य लोगों के साथ ही सिराथू व मूरतगंज क्षेत्र के पांच-पांच, चायल तथा सरसवां क्षेत्र के एक.एक व्यक्ति पॉजिटिव निकले हैं। इस तरह से जिले में संक्त्रस्मितों की संख्या बढक़र 761 हो गई। है। हालांकि इनमें से 585 मरीज ठीक हो चुके हैं। अब तक नौ मरीजों की इलाज के दौरान अस्पतालों में मौत भी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मास्क नहीं लगाने में 133 पर ठोंका जुर्माना: कोरोना संक्त्रस्मण का खतरा जिले में तेजी से बढ़ने के बावजूद लोग सावधानियां नहीं बरत रहे हैं। कोई मास्क का उपयोग नहीं कर रहा है तो कोई सार्वजनिक स्थानों पर थूक रहा है। अनावश्यक भीड़ जुटाने से भी किसी को गुरेज नहीं है। ऐसे लापरवाहों के खिलाफ पुलिस ने अभियान छेड़ रखा है। रविवार को अभियान के तहत बिना मास्क लगाए घूम रहे 133 व्यक्तियों को पकड़कर उनसे 22 हजार 750 रुपये जुर्माना वसूला गया। वहींए दूसरी ओर सभी 50 बैरियरों और नाकों पर चेकिंग करते हुए पुलिस ने 198 वाहनों का ई.चालान भी किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें