फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां की फटकार से नाराज किशोरी ने खाया जहर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मां की फटकार से क्षुब्ध किशोरी ने खाया जहर, मौत
विज्ञापन

महेवाघाट कोतवाली के एक गांव का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। महेवाघाट कोतवाली के एक गांव में एक किशोरी ने शनिवार सुबह मां की फटकार से क्षुब्ध होकर जहर खा लिया। इससे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

गांव का एक व्यक्ति खेती करके परिवार का गुजारा करता है। उसकी 15 वर्षीय बेटी ने इस बार ही हाईस्कूल पास किया था। बताया जाता है कि किशोरी की दोस्ती एक सहपाठी से थी। स्कूल बंद होने के कारण महीनों से दोनों की मुलाकात नहीं हो पा रही थी। इस कारण वह मोबाइल पर प्रेमी से घंटे-घंटे भर तक बात करती थी। शुक्रवार रात भी किशोरी सहपाठी से बात कर रही थी। इसकी भनक मां को लगी तो उसने बेटी को फटकार लगाते हुए मोबाइल छीन लिया। इससे क्षुब्ध होकर किशोरी ने शनिवार की सुबह मौका देखकर जहर खा लिया। हालत गंभीर होती देख परिजन आननफानन में उसे लेकर स्थानीय निजी चिकित्सालय ले गए। जहां देखते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इलाकाई पुलिस ने घटना की जानकारी से इंकार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें